नामकुम: मेयर ने इक्कीसो महादेव परिसर में सखुआ महोत्सव का निरीक्षण किया
Namkum, Ranchi | Jul 31, 2026 इक्कीसो महादेव परिसर का शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सखुआ महोत्सव को लेकर मेयर रोशनी खलखो ने निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि सखुआ महोत्सव हरित रांची की दिशा में एक ऐतिहासिक अध्याय साबित होगा। झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में आम नागरिकों से भी सहभागिता की अपील की।