चैनपुर: शाहपुर नई मुहल्ला: ₹5 के लिए दुकानदार पर फायरिंग करने वाला दूसरा आरोपी छह दिन बाद गिरफ्तार
चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नई मुहल्ला में पिछले शुक्रवार को पांच रुपये के विवाद में दुकानदार एनुल खलीफा पर फायरिंग मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी 18 वर्षीय साहिल खलीफा उर्फ कईला पिता स्वर्गीय शकील खलीफा, नई मोहल्ला शाहपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया।