रावतसर पुलिस थाने में तीन जनों पर घर में घुसकर मारपीट के आरोप में मामला दर्ज हुआ पुलिस से गुरुवार को मिली जानकारी अनुसार कृष्णलाल निवासी चाईया ने संदीप लेखराम व बाबूलाल निवासी चाईया पर उसके घर में घुसकर उससे व उसके भतीजे के साथ मारपीट करने ₹20000 ले जाने व उसकी भाभी के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाते केस दर्ज करवाया पुलिस ने संबंधित धारा में केस दर्ज किया।