गभाना: भमरौला में दबंगों ने एक परिवार के चार सदस्यों के साथ की मारपीट, बाइक को किया क्षतिग्रस्त
गभाना थाना क्षेत्र के गांव भमरौला में दबंगों द्वारा एक ही परिवार के चार लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सूरज पुत्र लोकमन ने शुक्रवार को थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दो अप्रैल की सुबह उसके चचेरे भाई कपिल के साथ गांव के गौरव, धर्मेंद्र, पीतम, बिजेंद्र, इंद्रजीत, नरेश, नवीन, मनोज, बिनीत और मंजीत मारपीट कर रहे थे।