मांगरौल: मांगरोल बारां मार्ग पर बोहत गांव के नजदीक अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार को पिस्तौल दिखाकर लूटपाट की, चैन व नगदी चुराई
Mangrol, Baran | Jun 3, 2025 मांगरोल बारां मार्ग पर बोहत गांव के नजदीक एक पेट्रोल पंप के पास अज्ञात बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर एक बाइक सवार के साथ लूटपाट की। पीड़ित बारां निवासी गोरधन सुमन ने बताया कि व बच्चे के साथ बाइक से सुबह चार बजे बारां आ रहा था तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर सोने की चैन अंगुठी मोबाइल व नगदी रूपये ले गए पीड़ित ने मांगरोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।