मेदिनीनगर (डालटनगंज): ननिहाल लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गर्दन में फंसी गोली, मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज जारी
गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान शंकर उरांव के 18 वर्षीय पुत्र गोविंद उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गोविंद उरांव बचपन से अपने ननिहाल में रहता था। बुधवार देर रात वह किसी व्यक्ति को बाइक से छोड़कर अपने नानी के घर लौट रहा था।