भरथना: बकेवर महासिंहपुरा शराब ठेके के पास अचेत मिले व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बकेवर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत महासिंगपुर स्थित शराब ठेके के पास मंगलवार सुबह 10 बजे को व्यासपुरा निवासी धर्वेन्द्र कठेरिया (45) संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में पड़े मिले। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें 50 शैय्या अस्पताल बकेवर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।