पन्ना: दबंगई के आगे 'खाकी' बेअसर! खनिज टीम को धमकी, गाड़ी की हवा निकाली, अवैध परिवहन की कार्यवाही में बवाल
Panna, Panna | May 26, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना में कानून की धज्जियां उड़ गईं। बाईपास पर अवैध डस्ट से भरा वाहन पकड़े जाने पर दबंगों ने जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। खनिज टीम को सरेआम धमकाते हुए गाड़ी की हवा निकाल दी और ड्राइवर को भगा ले गए। हैरान करने वाली बात यह रही कि पुलिस मूकदर्शक बनी तमाशा देखती रही।