बोध गया: गया-डोभी मार्ग पर हरियो गांव के पास चलती बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Bodh Gaya, Gaya | May 16, 2026 गया–डोभी मुख्य सड़क मार्ग पर हरियो गांव के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।