फिरोज़ाबाद: लालपुर मंडी के पास बाइक और थ्री व्हीलर टेम्पो में हुयी भिड़ंत,बाइक पर बैठी महिला हुयी घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के लालपुर मंडी के पास मंगलवार की शाम तेज रफ़्तार बाइक और थ्री व्हीलर टेम्पो में हुयी भिड़ंत हुयी है। हादसे में बाइक पर बैठी राखी नामक महिला गंभीर रूप से घायल हुयी। महिला को आगरा मेडिकल कॉलेज ले लिए रेफर किया गया है। महिला अपने चाचा के साथ बाइक से गांव खेड़ा गणेशपुर जा रही थी।