भादरा: भादरा में आल इंडिया केमिस्ट के आह्वान पर केमिस्ट शॉप रही बंद
भादरा में बुधवार को ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर मेडिकल स्टोर बंद रहे। ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और कॉस्मेटिक रूल्स 2021 के विरोध में केमिस्टों ने दुकानें बंद रखीं। इससे मरीजों व आम लोगों को दवाइयों के लिए परेशानी उठानी पड़ी। केमिस्ट अंजनी शर्मा ने बताया कि नकली दवाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई।