रोहतास: काली बिगहा गांव में गेहूं के डंठल में आग लगने से मची अफरा-तफरी, समय रहते पाया गया काबू
Rohtas, Rohtas | Apr 13, 2026 अमझोर थाना क्षेत्र के काली बिगहा गांव में सोमवार की दोपहर करीब दो बजे गेहूं के डंठल में अचानक आग लग जाने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। खेत से उठती आग की लपटें और धुआं देखकर ग्रामीण मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।