Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
image
image
image

संयुक्त संचालक श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी ने किया आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, बच्चों से किया संवाद महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी ने परियोजना नर्मदापुरम ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम पलासी, टूगारिया, डोलरिया एवं ब्यावरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर संचालित गतिविधियों, बच्चों की उपस्थिति, पूरक पोषण आहार वितरण, स्वच्छता, प्री-स्कूल शिक्षा और संधारित अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में एलईडी टीवी और वाटर प्यूरीफायर के इंस्टॉलेशन का भौतिक सत्यापन भी किया गया। साथ ही पोषण वाटिका और रेनवाटर हार्वेस्टिंग की स्थिति देखी गई। श्रीमती त्रिपाठी ने बच्चों से सीधे बातचीत कर उन्हें नियमित रूप से आंगनवाड़ी आने, स्वच्छता अपनाने, पौष्टिक भोजन करने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्रों के नियमित संचालन और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। गंभीर कुपोषित बच्चों के माता-पिता को पोषण और देखभाल के महत्व के बारे में समझाइश दी गई। संयुक्त संचालक ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक हितग्राही तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पहुंचाया जाए। केंद्र निरीक्षण के बाद कार्यालय में सीडीपीओ श्री प्रमोद गौर और पर्यवेक्षकों के साथ विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में श्रीमती आस्था शिवहरे, श्रीमती आशा भदौरिया और श्रीमती लता गोहिया उपस्थित रहीं। संयुक्त संचालक ने केंद्रों की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार के सुझाव दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने के निर्देश दिए। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

16 views | Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

MORE NEWS

नर्मदापुरम में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" के तहत "अपराजिता अभियान" का शुभारंभ

बालिकाओं को आत्मरक्षा और शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक

 कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना के अंतर्गत बालिकाओं को सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना नर्मदापुरम शहरी द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला जुमेराती में "अपराजिता कार्यक्रम" का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर बालिकाओं को "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि "अपराजिता कार्यक्रम" बालिकाओं के लिए क्यों आवश्यक है। खेल प्रशिक्षक श्रीमती रोशनी सोनकर द्वारा आत्मरक्षा करने का प्रदर्शन किया। उन्होंने बालिकाओं को सरल तरीकों से कराटे के मूलभूत गुर सिखाए और बताया कि विपरीत परिस्थितियों में खुद की रक्षा कैसे की जा सकती है।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव, महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती चंद्रकला विंडैया, श्रीमती अनीता शर्मा, शाला की प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती छाया, खेल शिक्षक श्रीमती कविता सिंह, शिक्षिका मंजू पाठक सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण और बालिकाएं उपस्थित रहीं।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

नर्मदापुरम में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" के तहत "अपराजिता अभियान" का शुभारंभ बालिकाओं को आत्मरक्षा और शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना के अंतर्गत बालिकाओं को सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना नर्मदापुरम शहरी द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला जुमेराती में "अपराजिता कार्यक्रम" का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" अभियान के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि "अपराजिता कार्यक्रम" बालिकाओं के लिए क्यों आवश्यक है। खेल प्रशिक्षक श्रीमती रोशनी सोनकर द्वारा आत्मरक्षा करने का प्रदर्शन किया। उन्होंने बालिकाओं को सरल तरीकों से कराटे के मूलभूत गुर सिखाए और बताया कि विपरीत परिस्थितियों में खुद की रक्षा कैसे की जा सकती है। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव, महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती चंद्रकला विंडैया, श्रीमती अनीता शर्मा, शाला की प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती छाया, खेल शिक्षक श्रीमती कविता सिंह, शिक्षिका मंजू पाठक सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण और बालिकाएं उपस्थित रहीं। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

नर्मदापुरम में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत किशोरी बालिकाओं का शैक्षणिक भ्रमण

पोस्ट ऑफिस, वन स्टॉप सेंटर, तहसील और शासकीय कार्यालयों की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं बालिकाएं

 कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत बुधवार को जिले के सभी सेक्टरों में किशोरी बालिकाओं के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को विभिन्न औद्योगिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक संस्थानों से जोड़कर उनके ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ाना था।

भ्रमण के दौरान बालिकाओं को जिले के पोस्ट ऑफिस, वन स्टॉप सेंटर, तहसील कार्यालय, पर्यटन घाट और विभिन्न शासकीय कार्यालयों में ले जाया गया। वहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने संस्थानों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के साथ-साथ शासन की जनहितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय कुमार जैन ने बताया कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत बालिकाओं के शैक्षणिक विकास और जागरूकता के लिए जिले में लगातार विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज जिले की समस्त परियोजनाओं में एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं को विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कराया गया और उनकी कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी दी गई।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav

नर्मदापुरम में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के तहत किशोरी बालिकाओं का शैक्षणिक भ्रमण पोस्ट ऑफिस, वन स्टॉप सेंटर, तहसील और शासकीय कार्यालयों की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं बालिकाएं कलेक्टर नर्मदापुरम श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत बुधवार को जिले के सभी सेक्टरों में किशोरी बालिकाओं के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को विभिन्न औद्योगिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक संस्थानों से जोड़कर उनके ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ाना था। भ्रमण के दौरान बालिकाओं को जिले के पोस्ट ऑफिस, वन स्टॉप सेंटर, तहसील कार्यालय, पर्यटन घाट और विभिन्न शासकीय कार्यालयों में ले जाया गया। वहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने संस्थानों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के साथ-साथ शासन की जनहितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय कुमार जैन ने बताया कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत बालिकाओं के शैक्षणिक विकास और जागरूकता के लिए जिले में लगातार विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज जिले की समस्त परियोजनाओं में एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं को विभिन्न संस्थानों का भ्रमण कराया गया और उनकी कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी दी गई। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में 274 युवाओं को मिला रोजगार और योजनाओं का लाभ

सिवनी मालवा में आयोजित मेले में 270 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 4 हितग्राही स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित

 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं मेला प्रभारी डिप्टी कलेक्टर डॉ. बबीता राठौर के मार्गदर्शन में शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिवनी मालवा में जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ने तथा स्वरोजगार योजनाओं का लाभ प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्री विजय राय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रोजगार मेले युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने और नियोक्ताओं से सीधे जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे आयोजन बेरोजगारी कम करने, कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा युवाओं को विविध करियर विकल्प उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार रघुवंशी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि रोजगार मेला केवल नौकरी प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का स्वर्णिम अवसर है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ए.के. यादव ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प के साथ उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. नवनीत कुमार सोनारे ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। जिला रोजगार अधिकारी श्री श्याम कुमार धुर्वे ने रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। प्लेसमेंट ऑफिसर श्री धर्मेश तिवारी ने बताया कि कंपनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए व्यक्तिगत रूप से सूचना दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न कंपनियों को एक मंच पर लाने में विशेष प्रयास किए गए।

       रोजगार मेले में 375 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया। मेले में 24 निजी कंपनियों एवं 5 शासकीय विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। विभिन्न कंपनियों द्वारा 270 छात्र-छात्राओं का प्रारंभिक स्तर पर चयन किया गया। वहीं स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत 4 हितग्राहियों को तत्काल लाभान्वित करते हुए कुल 3 लाख 90 हजार रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। इस प्रकार मेले के माध्यम से कुल 274 युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार का लाभ मिला।

  मेले के दौरान 102 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में डॉ. प्रियंका मसराम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के परामर्शदाता श्री ईश्वर विश्नोई, श्री त्रिलोक मनवारे, एएनएम श्रीमती शीतल कुशवाहा एवं श्रीमती प्रतीक्षा लोधी ने सेवाएं प्रदान कीं। इसके अलावा 160 छात्र-छात्राओं को करियर काउंसिलिंग प्रदान की गई। करियर काउंसिलिंग में श्रीमती श्वेता चौबे, श्रीमती स्वाति गुप्ता, श्रीमती शिवानी नगले, श्रीमती गीता राजपूत, श्री जितेन्द्र राजपूत एवं श्री राकेश कुशवाह ने मार्गदर्शन दिया। रोजगार मेले में भारत फोर्ज, केआईएमएल, फोर्स मोटर्स, स्टार इंजीनियर्स, वर्टिव कंपनी, ग्रू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (मोहसा औद्योगिक क्षेत्र, नर्मदापुरम), ट्राइडेट बुधनी, वर्धमान बुधनी, पांडव होटल्स, आयशर मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड सहित कुल 24 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।

जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में 274 युवाओं को मिला रोजगार और योजनाओं का लाभ सिवनी मालवा में आयोजित मेले में 270 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 4 हितग्राही स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं मेला प्रभारी डिप्टी कलेक्टर डॉ. बबीता राठौर के मार्गदर्शन में शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिवनी मालवा में जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ने तथा स्वरोजगार योजनाओं का लाभ प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) श्री विजय राय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रोजगार मेले युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने और नियोक्ताओं से सीधे जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे आयोजन बेरोजगारी कम करने, कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा युवाओं को विविध करियर विकल्प उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार रघुवंशी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि रोजगार मेला केवल नौकरी प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का स्वर्णिम अवसर है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ए.के. यादव ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प के साथ उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. नवनीत कुमार सोनारे ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। जिला रोजगार अधिकारी श्री श्याम कुमार धुर्वे ने रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। प्लेसमेंट ऑफिसर श्री धर्मेश तिवारी ने बताया कि कंपनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए व्यक्तिगत रूप से सूचना दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न कंपनियों को एक मंच पर लाने में विशेष प्रयास किए गए। रोजगार मेले में 375 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया। मेले में 24 निजी कंपनियों एवं 5 शासकीय विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। विभिन्न कंपनियों द्वारा 270 छात्र-छात्राओं का प्रारंभिक स्तर पर चयन किया गया। वहीं स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत 4 हितग्राहियों को तत्काल लाभान्वित करते हुए कुल 3 लाख 90 हजार रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। इस प्रकार मेले के माध्यम से कुल 274 युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार का लाभ मिला। मेले के दौरान 102 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में डॉ. प्रियंका मसराम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के परामर्शदाता श्री ईश्वर विश्नोई, श्री त्रिलोक मनवारे, एएनएम श्रीमती शीतल कुशवाहा एवं श्रीमती प्रतीक्षा लोधी ने सेवाएं प्रदान कीं। इसके अलावा 160 छात्र-छात्राओं को करियर काउंसिलिंग प्रदान की गई। करियर काउंसिलिंग में श्रीमती श्वेता चौबे, श्रीमती स्वाति गुप्ता, श्रीमती शिवानी नगले, श्रीमती गीता राजपूत, श्री जितेन्द्र राजपूत एवं श्री राकेश कुशवाह ने मार्गदर्शन दिया। रोजगार मेले में भारत फोर्ज, केआईएमएल, फोर्स मोटर्स, स्टार इंजीनियर्स, वर्टिव कंपनी, ग्रू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (मोहसा औद्योगिक क्षेत्र, नर्मदापुरम), ट्राइडेट बुधनी, वर्धमान बुधनी, पांडव होटल्स, आयशर मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड सहित कुल 24 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026

ग्राम पंचायतों में करारोपण और नल-जल योजना संचालन पर हुआ प्रशिक्षण

सचिवों और रोजगार सहायकों को बिलिंग, वसूली और संधारण की दी गई जानकारी

 स्थानीय जनपद पंचायत नर्मदापुरम के सभागार में मंगलवार को ग्राम पंचायतों में करारोपण और ग्रामीण नल-जल योजना के प्रभावी संचालन एवं संधारण को लेकर सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों का प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि अब ग्रामीण नल-जल योजनाओं का संचालन, संधारण और आवश्यक मरम्मत का कार्य सीधे ग्राम पंचायतों के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर जल समिति के गठन, उसके दायित्वों और अधिकारों की भी विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में बताया गया कि नल-जल योजना के संचालन एवं संधारण पर होने वाला व्यय राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की राशि, 16वें वित्त आयोग के बीबीजी/टाइड मद, राज्य वित्त आयोग और पंचायत की उपलब्ध निधियों से किया जा सकेगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवार से प्रतिवर्ष 1,200 रूपये जल कर का अनिवार्य रूप से निर्धारण और वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि 16वें वित्त आयोग की परफॉर्मेंस ग्रांट की 20 प्रतिशत राशि तभी जारी होगी जब पंचायतें OSR यानी स्वयं के स्रोत से राजस्व की प्रभावी वसूली करेंगी।

कार्यशाला में सभी पंचायतों को निर्देशित किया गया कि जल कर के बिल हर माह पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से जारी किए जाएं और कर संग्रहण नियमित रूप से किया जाए। इस दौरान सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों को पोर्टल पर बिल जनरेशन, कर वसूली और अभिलेख संधारण की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में जनपद पंचायत नर्मदापुरम के सेक्टर प्रभारी, शाखा प्रभारी, सरपंच, सचिव और ग्राम रोजगार सहायकों ने भाग लिया।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav

ग्राम पंचायतों में करारोपण और नल-जल योजना संचालन पर हुआ प्रशिक्षण सचिवों और रोजगार सहायकों को बिलिंग, वसूली और संधारण की दी गई जानकारी स्थानीय जनपद पंचायत नर्मदापुरम के सभागार में मंगलवार को ग्राम पंचायतों में करारोपण और ग्रामीण नल-जल योजना के प्रभावी संचालन एवं संधारण को लेकर सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों का प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि अब ग्रामीण नल-जल योजनाओं का संचालन, संधारण और आवश्यक मरम्मत का कार्य सीधे ग्राम पंचायतों के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर जल समिति के गठन, उसके दायित्वों और अधिकारों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि नल-जल योजना के संचालन एवं संधारण पर होने वाला व्यय राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की राशि, 16वें वित्त आयोग के बीबीजी/टाइड मद, राज्य वित्त आयोग और पंचायत की उपलब्ध निधियों से किया जा सकेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवार से प्रतिवर्ष 1,200 रूपये जल कर का अनिवार्य रूप से निर्धारण और वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि 16वें वित्त आयोग की परफॉर्मेंस ग्रांट की 20 प्रतिशत राशि तभी जारी होगी जब पंचायतें OSR यानी स्वयं के स्रोत से राजस्व की प्रभावी वसूली करेंगी। कार्यशाला में सभी पंचायतों को निर्देशित किया गया कि जल कर के बिल हर माह पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से जारी किए जाएं और कर संग्रहण नियमित रूप से किया जाए। इस दौरान सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों को पोर्टल पर बिल जनरेशन, कर वसूली और अभिलेख संधारण की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जनपद पंचायत नर्मदापुरम के सेक्टर प्रभारी, शाखा प्रभारी, सरपंच, सचिव और ग्राम रोजगार सहायकों ने भाग लिया। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026