जशपुर: जशपुर नगर पालिका उपचुनाव में पांच प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला तय
नगर पालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक आठ और चौदह में होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन पांच प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इनमें भाजपा के दो और कांग्रेस के तीन प्रत्याशी शामिल हैं। सोमवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने वार्ड आठ से प्रेमलता साहू और वार्ड चौदह से प्रिया सिंह को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।