इगलास: इगलास गोरई थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला दो बच्चों के साथ नगदी व जेवरात लेकर लापता हुई
Iglas, Aligarh | Apr 28, 2026 इगलास गोरई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का कहना है कि उसकी पत्नी अपने दो बच्चों, 75,000 रुपये नकद और जेवर लेकर घर से लापता हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने पुलिस को बताया कि वह एक ट्रक ड्राइवर है और 15 से 20 दिनों में एक बार घर आता है।13 फरवरी को उसके पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी।