गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया पहुंचीं पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर,राज्यस्तरीय दो दिवसीय सम्मेलन में होंगी शामिल
पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के गया आगमन पर गया पुलिस द्वारा उन्हें सम्मानपूर्वक गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में डीएम शशांक शुभंकर,एसएसपी सुशील कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। पूरे समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया।