मोतिहारी: पूर्वी चम्पारण मोतिहारी जिला में चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के तहत 295 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 247 को भेजा गया जेल
पूर्वी चम्पारण मोतिहारी जिला अंतर्गत पुलिस उप-महानिरीक्षक, चम्पारण क्षेत्र बेतिया के आदेशानुसार चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के तहत कांड व वारंट में गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान पिछले 24 घंटे मे जिले में कुल 295 गिरफ्तारी हुई है। जिसमें 247 व्यक्तियों को जेल भेजा गया है। जानकारी पुलिस के द्वारा बुधवार दोपहर करीब 03:15 बजे दिया गया।