भादरा के छानीबड़ी गांव में शराब ठेके पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर धमकी भरी पर्ची छोड़ी। बिना नंबर प्लेट बाइक पर आए दो युवकों ने ठेके पर दो गोलियां चलाईं। पर्ची में ठेका न खोलने की धमकी दी गई। पीड़ित की रिपोर्ट पर भिरानी थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी है।