इकौना: तहसील इकौना सभागार में भाजपा विधायक ने कटान प्रभावित चार लोगों को वितरित किया आवासीय पट्टा
कुम्हारगढ़ी जंगरावल गढ़ी के मजरा टेड़वा में कटान प्रभावित 4 लोगो को बीते बृहस्पतिवार विधायक राम फेरन पांडेय ने आवासीय पट्टा वितरित किया । जिसमे कमली देवी, नीलम देवी, बिमला देवी, चंपा देवी को तहसील इकौना सभागार में आवासीय पट्टा वितरित किया गया। दरअसल कटान के चलते सभी को काफी समस्या हुई थी और इनके पास रहने के लिए घर नहीं था।