वैर: बरकत वाले हनुमान मंदिर में भागवत कथा का आयोजन, कथा वाचक का स्वागत
Weir, Bharatpur | May 15, 2026 वैर। कस्बे के बरकत वाले हनुमान मंदिर में आयोजित भागवत कथा में गुरुवार को धर्ममय माहौल रहा। कथा वाचक पंडित संजय शास्त्री का नगर पालिका वैर के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार सैनी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्तिभाव से कथा का श्रवण किया।