बड़ौद: डग मार्ग पर आवारा मवेशी से टकराकर बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
आज रविवार 27 अक्टूबर को बाइक सवार ग़ब जी पिता मांगू जी उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम मेला ग्राउंड बागरी का खेड़ा अपनी बाइक से बडौद से गांव जा रहा था कि डग मार्ग पर सीएम राइज स्कूल के समीप सुबह 11 बजे सामने आवारा मवेशी आ जाने से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आगर रेफर किया है डॉक्टर चूरीहार द्वारा बताया गया कि दो ऑक्सीडेंट और थे जिनका प्राथमिक उपचार किया गया