बड़ौद: आलोट रोड पर सड़क दुर्घटना में घायल हुए 50 वर्षीय व्यक्ति की शिकायत पर बडौद पुलिस ने मामला दर्ज किया
बडौद थाने से रविवार 27 अक्टूबर शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 अक्टूबर को आलोट रोड पर निर्माणाधीन फोरलेन के समीप बाइक सवार बालू सूर्यवंशी पिता माधु जी उम्र 50 वर्ष निवासी ढोढर को एक अज्ञात चार पहिया वाहन चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुवे टक्कर मार दी बालू सूर्यवंशी की शिकायत पर पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है