बिसौली: नागपुर गांव में कुत्ता-बिल्ली के झगड़े में कुत्ते पर डंडा फेंककर मारने से शुरू हुआ विवाद, धक्का लगने से महिला की हुई मौत
नागपुर गांव में एक मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें 75वर्षीय बुजुर्ग महिला धनवती की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि धनवती घर पर खाना खा रही थीं, तभी एक कुत्ता बिल्ली पर झपट पड़ा। इसी दौरान बुजुर्ग महिला के बेटे भागीरथ ने कुत्ते को भगाने के लिए डंडा फेंका जो पड़ोसी को लग गया। विवाद में बुजुर्ग महिल की हुई मौत।