गाज़ीपुर: गंगा का जलस्तर फिर बढ़ने लगा, 61.690 मीटर पहुंचा, हर घंटे 2 सेंटीमीटर का बढ़ाव जारी
गाजीपुर में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ाव जारी है। आज 21 अगस्त की सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 61.690 मीटर दर्ज किया गया है।प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, जलस्तर में हर घंटे करीब 2 सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। गंगा का जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु 62.100 मीटर से 41 सेंटीमीटर नीचे है।