बोध गया: मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने विदेशी शराब से लदी कार को किया जब्त,चालक हुआ फरार
Bodh Gaya, Gaya | Jun 13, 2026 गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब का सेवन,निर्माण,बिक्री की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।इसी क्रम में मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर विदेशी शराब से लदी कार को जब्त किया है।तलाशी के दौरान 220.05 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है।वहीं चालक फरार हो गया है।