चायल: नेवादा में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर आयोजित, अतिथियों ने लोगों को किया जागरूक
केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक परिसर नेवादा में "समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान" के तहत भव्य स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने शुभारंभ किया!