बदायूं: आरिफपुर नवादा गांव में मायके में फोन करने पर पति ने पत्नी के कैंची मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Mar 23, 2024 शनिवार को बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के आरिफपुर नवादा गांव की रहने वाली 24 वर्षीय नगमा पत्नी अयाज के पिता की मायके में तबीयत खराब थी। नगमा ने अपनी मां से पिता का हाल-चाल लेने को मायके में फोन कर रही थी। इसी बात से नाराज उसका पति अयाज और गंदी गंदी गालियां देने लगा। नगमा ने गालियां देने का विरोध किया। पति ने नगमा के कैंची मारकर घायल किया।