कोलारस: लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर कोलारस भाजपा मंडल की बैठक होटल फूलराज में हुई आयोजित
कोलारस नगर के एबी रोड स्थित होटल फूलराज में भाजपा मंडल कोलारस की लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर एक दिवसीय मंडल की बैठक आयोजित की गई।इस अभियान के माध्यम से पूरे देश में भाजपा के 25 लाख से अधिक कार्यकर्ता देश के 6 करोड़ से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचने का काम करेंगे।इस कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष विपिन खेमरिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।