कोलारस: उत्सव वाटिका में विनयांजलि सभा का किया गया आयोजन, अधिकारी व जनप्रतिनिधि हुए शामिल
कोलारस। युगपुरुष विश्व वंदनीय संत शिरोमणि आचार्य भगवंत श्री विद्यासागर जी महाराज के समतापूर्वक समाधिस्थ होने पर सम्पूर्ण भारत में आज विनयांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आज कोलारस में सकल दिगंबर जैन समाज कोलारस द्वारा सर्वधर्म विनयांजलि सभा का आयोजन स्थानीय उत्सव वाटिका प्रांगण में किया गया।