बीसलपुर: किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया युवक पीड़ित मां की तहरीर पर बिलसंडा पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बिलसंडा नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित महिला ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि मोहल्ले का ही नितेश कुमार उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को 9 फरवरी की रात्रि 12 बजे बहला फुसलाकर भगा ले गया पीड़िता ने अपनी पुत्री की काफी जगह तलाश की लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिसके बाद पीड़िता ने बिलसंडा थाने में उक्त युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है।