छतरपुर: जिला अस्पताल में डॉक्टर पर रिश्वत और जान से मारने की कोशिश का आरोप, मरीज के परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
छतरपुर जिला अस्पताल में इलाज कराने आए एक मरीज के परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मरीज रामदास अहिरवार के पुत्र अमर सिंह अहिरवार का कहना है कि उनके पिता के ऑपरेशन के लिए 12 हजार रुपये लिए गए थे, लेकिन ऑपरेशन सफल नहीं हुआ। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर डॉक्टर ने अभद्र व्यवहार किया और विवाद के दौरान अस्पताल परिसर में किया।