सासाराम: सोनहर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, चार महिलाएं घायल
Sasaram, Rohtas | Mar 30, 2024 सोनहर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें चार महिला घायल हो गई। चारों घायल महिला का नाम कलावती देवी, संध्या देवी, प्रभावती देवी, संजू देवी है। चारों घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख सभी घायल महिला का इलाज हो रही है। घटना की सूचना मिलती ही सभी महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।