कनवास: दरा जाम मे फंसी 4 एम्बुलेंस, हार्ट पेशेंट की जान आई आफत में, पुलिस ने 1 घण्टे की मशक्कत कर एम्बुलेंस को निकाला
Kanwas, Kota | May 10, 2024 रामगंजमंडी के नेशनल हाईवे 52 दरा नाल के पास भीषण जाम लग गया। जिससे दोनों साइड़ो मे 3 किलोमीटर तक लम्बी कतारे लग गई। दरा मे सडक मरम्मत कार्य होने से हर घंटे जाम की स्थिति बन रही है। इस दौरान भीषण जाम मे 4 एम्बुलेंस फंस गई। जिसमे गंभीर मरीज थे, एम्बुलेंस क़ो देख हाईवे पुलिस जाम क़ो नियंत्रित किया और 1 घंटे की मशक्क़त के बीच चारो एम्बुलेंस को जाम से निकाला।