झांसी: प्रेम नगर थाना क्षेत्र में जूतों के फीतों से गेट से लटककर रेल कर्मी ने लगाई फांसी, हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Apr 3, 2024 मृतक करीब 50 वर्षीय धर्मेन्द कुमार पुत्र स्व. कामता प्रसाद था। वह झांसी के प्रेमनगर थानान्तर्गत ईसाई टोला में रहता था। वह रेलवे विभाग में प्लाइंटस मैन था। उसके तीन बच्चे हिमांशु, गौतम और पुष्कर शाक्या है। वह शराब पीने के आदी थे। पिछले दो तीन दिन से वह लगातार शराब पी रहे थे। सुबह उसने जूते के फीते से गेट से लटककर फांसी लगा ली, ओर उसकी मौत हो गयी।