झांसी: 7 अप्रैल को राजकीय संग्रहालय झांसी में मीडिया क्लब द्वारा होगा होली मिलन समारोह, मीडिया क्लब के अध्यक्ष ने दी जानकारी
Jhansi, Jhansi | Apr 3, 2024 झांसी मीडिया क्लब के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन 7 अप्रैल को झांसी के राजकीय संग्रहालय में आयोजित किया जाएगा। जिसमें फूलों की होली खेली जाएगी एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसकी जानकारी झांसी मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने दी।