सिंगरौली: निगम क्षेत्र के वार्ड-38 में जन कल्याण अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन, लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित
प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर शासन के निर्देशानुसार जिले के नगरीय क्षेत्र में नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त डी.के शर्मा के निर्देशन में आज नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 38 में जन कल्याण शिविर का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर पात्रता अनुसार उन्हे योजनाओं के लाभ से लाभान्वित कराया गया।