सिंगरौली: हरैया के पास बोलोरो और कार की सीधी टक्कर, दोनों चालक समेत पांच लोग घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
डिजायर कार क्रमांक UP 64 AH 9336 में चालक सहित चार लोग सवार होकर बैढ़न से बरगवां की ओर जा रहे थे और उसी के विपरीत दिशा से एक बोलेरो क्रमांक UP 64 AZ 1591तेज रफ्तार में आ रही थी जहां हरैया मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही दोनों में सीधी भिड़ंत हो गई जिससे डिजायर कार व बोलेरो चालक सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।