तालबेहट: तालबेहट क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में पाइप लाइन डालने के बाद शुद्ध पानी नहीं पहुंचा, जल सहेलियों ने डीएम को दी शिकायत
तालबेहट क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में पाइप लाइन डलने के बाद भी शुद्ध पानी नहीं पहुंच रहा जिसको लेकर जल सहेलियों ने डीएम सत्य प्रकाश सिंह को शिकायती पत्र देते हुए मामले की जांच करने की मांग की है, उक्त मामले में एक महिला ने जानकारी देते हुए बताया क्षेत्र के बनगुवा कला शेरवास कला धमकना सहित कई गांव में शुद्ध पानी नहीं पहुंचा,जिससे ग्रामीण परेशान है।