कुंडम: पडरिया मोड़ पर अज्ञात कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक फरार
पडरिया मोड़ पर आज उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात कार ने बाइक सवार युवक प्रीतम सिंह (निवासी बजरंग नगर) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रीतम सिंह सड़क पर दूर जा गिरे, जबकि हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से बड़ी तेजी से फरार हो गया। आस-पास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को संभाला और इलाज के लिए अस्