कोटड़ी: कोठाज में नलों से गंदा पानी, ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ा
कोटड़ी। उपखंड क्षेत्र के कोठाज गांव में रविवार सुबह चंबल जलापूर्ति लाइन से गंदा पानी आने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही घरों में पानी सप्लाई हुआ, नलों से दूषित पानी निकलने लगा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण नारायण गुर्जर ने बताया कि गांव में चंबल विभाग की पाइपलाइन से पेयजल सप्लाई होती है