नगड़ी: विधानसभा परिसर में झारखंड इंटक कार्यकारिणी की बैठक, श्रमिक हितों पर कई प्रस्ताव पारित
Nagri, Ranchi | Jul 4, 2026 विधानसभा परिसर में शनिवार दोपहर करीब दो बजे झारखंड इंटक कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में श्रमिक हितों पर कई प्रस्ताव पारित हुए। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में मजदूरों के अधिकार, कंपनियों द्वारा शोषण पर रोक, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन और अन्य श्रमिक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया गया।