डेहरी: सोन नदी के तट पर उदयीमान भगवान भास्कर को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, 4 दिवसीय चैती छठ महापर्व का समापन
Dehri, Rohtas | Apr 15, 2024 चैती छठ महापर्व को लेकर डेहरी ऑन सोन स्थित सोन नदी के इमलिया घाट, हनुमान घाट तथा स्पाइसी हट के नजदीक छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया जिसके बाद महापर्व का समापन हो गया। छठ महापर्व को लेकर स्थानीय पूजा समिति के लोगों ने घाट पर दातुन, गाय का दूध सहित पीने का पानी भी बांटा।