मंझनपुर: इंसाफ की लड़ाई में साथ खड़ी सपा, सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने मृतक भारत यादव के परिजनों को दिया ₹2 लाख का सहारा
कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र के छोटा अड़हरा गांव में प्रेम विवाह के विरोध में हुई भारत यादव की हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। मंझनपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद Pushpendra Saroj ने मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये का चेक सौंपा।