कोंच: रोड रॉलर की चपेट में आने से चतुरी बिगहा गांव निवासी सिक्योरिटी गार्ड की मौत, परिजनों ने जताई संदेह, जांच की मांग
Konch, Gaya | Jul 9, 2026 परैया थाना क्षेत्र के परैया पुल के समीप रेलवे लाइन किनारे बुधवार रात करीब 9:30 बजे हुए सड़क हादसे में केसी कंपनी में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम चतुरी बिगहा निवासी इंद्रदेव यादव उर्फ नेता जी के 45 वर्षीय पुत्र प्रमोद यादव के रूप में हुई है। ड्यूटी के दौरान हुई घटना। पोस्टमार्टम जारी।