सदर: निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार गिरने से एक मजदूर की हुई मौत
Sadar, Lucknow | Apr 30, 2026 लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र में एनटीपीसी बिल्डिंग और साइबर हाइट्स के पास बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार नींव के पास खुदाई के दौरान मिट्टी खिसकने से गिर गई, जिसमें दो मजदूर दब गए। रेस्क्यू के दौरान एक मजदूर को अचेत हालत में निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।