बलिया: सतीश चंद्र कॉलेज की महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ ने एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम का सफल संचालन किया
Ballia, Ballia | Apr 21, 2026 नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिला सशक्तिकरण समान अधिकार और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सतीश चंद्र कॉलेज की महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ ने एक सप्ताह तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का मंगलवार की दोपहर एक बजे सफल संचालन किया। कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य पदयात्रा से हुई।