कैथल: पुंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने नगर पालिका का किया औचक निरीक्षण, सफाई न होने पर अधिकारियों को लगाई फटकार
पूंडरी हलका विधायक सतपाल जांबा ने सोमवार को नगरपालिका पूंडरी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। नपा कार्यालय में पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने वहां की साफ-सफाई की जायजा लिया और शौचालयों में फैली गंदगी को देखकर मौजूदा अधिकारियों व सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जो नपा अपने कार्यालय के शौचालयों की सफाई नहीं कर सकती है, वह शहर को क्या खाक साफ करेंगे।