भोगनीपुर के लंगडेपुर गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन गुरुवार की शाम करीब 4 बजे वृंदावन से पधारी कथा वाचिका विशाखा सखी ने सुदामा चरित की कथा सुनाई। कथा सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए। आयोजक मंडल ने बताया की कथा के समापन पर शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।