सिंगरौली: अमिलिया घाटी पर कोयला लोड ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल
एक कोयला लोड ट्रेलर वाहन सुलियरी से एसार कंपनी की ओर आ रहा था और जैसे ही अमिलिया घाटी की ढलान पर पहुंचा कोयला लोड ट्रेलर में अत्यधिक ओवरलोड होने के कारण चालक से वाहन का नियंत्रण बिगड़ा और वह अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी खाई में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे स्थानीय लोगों ने वाहन की व्यवस्था कर जिला चिकित्सालय भेजा जहां उसका उपचार अभी जारी है।