गढ़वा: पेट्रोल संकट में घोड़े पर जनगणना करने निकले शिक्षक, वीडियो वायरल, मामला गढ़वा जिले के धूरकी का
Garhwa, Garhwa | May 17, 2026 गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड अंतर्गत टाटीदिरी के सहायक अध्यापक मुन्ना प्रसाद का जनगणना कार्य से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्हें जनगणना के तहत मकान सूचीकरण एवं नज़ीर नक्शा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पेट्रोल की किल्लत को देखते हुए मुन्ना प्रसाद ने अनोखा तरीका अपनाया है। वे घोड़े पर सवार होकर गांव-गांव पहुंच रहे हैं और घर